मकर संक्रांति के पर्व पर यज्ञ
(आचार्य संजीव रूप ने बताया सूर्य उत्तरायण का महत्व )
बदायूं ! सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर आज विश्व शांति तथा राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ आर्य समाज के वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ किया जिसमें सभी परिजनों ने आहुतियां दी इस अवसर पर आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि “परमात्मा से ही हम सबको मांगना चाहिए क्योंकि देने वाला वही है ! सात वस्तुएं ही परमात्मा से मांगनी चाहिए आयु प्राण प्रजा पशु कीर्ति लक्ष्मी और आत्मबल ! सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा ‘मैं सूर्य उत्तरायण की सभी को शुभकामनाएं देता हुआ भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि सभी मिलकर राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से जिएँ , सभी का आचरण पवित्र हो और हमारा देश पुनः विश्व गुरु शीघ्र बने ! इस अवसर पर श्रीमती विमलेश देवी गुप्ता , विश्वजीत गुप्ताविश्व प्रिया गुप्ता तथा अनेक इष्ट मित्र उपस्थित रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

