।****** बदांयू 13 जनवरी 2025।
बदांयू में आज सोमवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों के लिए लोहड़ी का पर्व बेहद खास रहता है। इसको लेकर सिख समाज के लोगों ने घरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे अधिक उत्साह नवविवाहिता जोड़ों में देखने को मिल रहा है। पहली लोहड़ी मनाने के लिए जोड़े भांगड़ा और लोहड़ी गीतों पर थिरकने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
लोहड़ी पर्व को लेकर युवाओं में बेहद उत्साह है। खासकर नवविवाहित जोड़े इस पर्व को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां कर रहे हैं। कोई परिवार तो कोई अपने दोस्तों के साथ लोहड़ी पर्व मनाने की योजना बना रहा है। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी पर्व पर सूर्य देव और अग्नि देव की पूजा की जाती है। इसके अलावा अच्छी फसल की कामना करने लिए भी लोहड़ी की पूजा की जाती है। इस दिन गुरुद्वारे से लेकर घरों तक लोहड़ी की आग जलाई जाती है। इसमें रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दाने डाले जाने की परंपरा है। इसके साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे के साथ मिलकर नाचते गाते हैं, खुशियां मनाते है।———————— संपादक सुशील धींगडा।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

