11:37 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कल पांच घंटे ठप रहेगी बिल्सी नगर की बिजली

कल पांच घंटे ठप रहेगी बिल्सी नगर की बिजली

बिल्सी। नगर क्षेत्र में कल 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उझानी स्थित 132 केवीए पॉवर स्टेशन पर कुछ तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके अलावा बिल्सी और उझानी के मध्य मुख्य लाइन में बार-बार हो रहे फाल्ट को कम करने के लिए लाइन पर कुछ कार्य इस दौरान किया जाएगा। जिसके चलते बिल्सी नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.