10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला के चंदनपुर व ढकनगला में पांचवीं बार राजस्व टीम ने कराई पैमाइश

कछला बदायूं 9 जनवरी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दनपुर और ढकनगला के ग्रामीणों में पिछले दो महीने से दोनों गांव की सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। आज पहुंचे तहसीलदार ने टीम के साथ जगह की पैमाइश कराई । जिसकी पहले चार बार पैमाइश हो गई थी ,लेखपाल एवं उसके बाद राजस्व टीम एवं नायब तहसीलदार के माध्यम से पैमाइश कर सीमांकन किया जा चुका है। परन्तु पड़ोसी गांव चन्दनपुर के ग्रामीण हर बार सीमांकन को गलत बताकर राजस्व टीम पर आरोप प्रत्यारोप कर पैमाइश कराने को प्रशासन पर दबाव वना रहे हैं। जबकि तहसील प्रशासन द्वारा दूसरे हल्के के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में राजस्व टीम बनाकर भी मौके पर पैमाइश कराई गई थी। बाबजूद इसके चन्दनपुर के ग्रामीण एस डी एम सदर मोहित कुमार से मिले और एक बार पुन: सीमांकन पर सवाल खड़े किये। अन्तत: एक बार फिर पांचवी बार पैमाइश के लिए बुधवार को राजस्व टीम का गठन कर राजस्व निरीक्षक राजेश शर्मा की अगुवाई में लेखपाल शिवकुमार एवं रमेश चन्द्र और अंजुल को मौके पर भेजा। उपरोक्त राजस्व टीम ने एक बार पुन विवाद का निपटारा करने के लिए पैमाइश की और चन्दनपुर के ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। दोनों गांव के लोग इससे पूर्व अनेक बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। दोनों गांव के लोग राजनैतिक सिफारिश भी कराते रहे हैं। परन्तु हर बार राजस्व टीम ने सटीक पैमाइश की है। जिससे इस चले आ रहे विवाद का निपटारा हो सके।——–**——- संजय कश्यप कछला

विज्ञापन एक्सप्रेस