बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात बदायूं शहर की उस बस्ती की है जो दातागंज मार्ग पर स्थित रोडवेज वर्कशाप और प्रतिस्ठित एचपी इन्टरनेशनल स्कूल के पीछे है, बस्ती में दो सौ मकान बन गए हैं और कुछ में विद्युत कनक्शन भी हैं, बस्ती में विद्युत लाइन और खम्भे भी लगे हुए हैं लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी इस बस्ती को गैर आबादी क्षेत्र कह कर विद्युत कनक्शन देने में हीलाहवाली कर रहे हैं जिसके चलते बस्ती में रहने वालों को विद्युत कनक्शन नहीं मिल रहा है। शदर विधायक महेश गुप्ता से अनुरोध है कि एचपी इन्टरनेशनल स्कूल के पीछे स्थित इस बस्ती में रहने वालों की समस्या का समाधान कराने हेतु कैम्प का आयोजन कराके बस्ती में रहने वालों के घरों में बिजली कनक्शन दिलाकर खुशहाली लाने का प्रयास करें।












badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

