11:32 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अपने घर आ रहे युवक की सैदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के वार्ड नंबर 2 निवासी 31 वर्षीय अनूप शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा उत्तराखंड के हरिद्वार में रहकर रहकर अपनी घर गृहस्ती चला रहे थे वहीं अनूप शर्मा आज हरिद्वार से अपनी रिश्तेदारी में पहुंचे जहां उन्होंने वहां से बाइक मांगी और अपने घर वजीरगंज आ रहे थे रहे थे कि रास्ते में कस्बा सैदपुर के समीप अनूप की दर्दनाक हालत में लाश मिलने से परिजनों सहित कस्बे में सनसनी फैल गई पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन से अनूप की मौत हुई है वहीं परिजनों ने कस्बे के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है
कस्बे के वार्ड नंबर 2 निवासी अनूप शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा काफी मिलनसार एवं हंसमुख था लेकिन किसी गलत संगतियों में पढ़ने के बाद उसने अपना घर बार छोड़ दिया और वह उत्तराखंड के हरिद्वार में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था परिजनों ने बताया कि अनूप अपनी ससुराल शाहाबाद थाना के ग्राम लक्सरगंज के गांव से बाइक लेकर अपने घर वजीरगंज जा रहा था वही वजीरगंज थाने की पुलिस ने बताया की अनूप शर्मा का कस्बा सैदपुर के पूर्व अध्यक्ष रहे बेकार अहमद के बारात घर के सामने किसी अज्ञात बहान ने जोड़ा टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई भाई परिजनों ने कस्बे के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है

विज्ञापन एक्सप्रेस