बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में लम्बी दूमरी की यात्री ट्रेन का चलना ऐसा सपना हो गया है जो पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है और हालत यह हो गई है कि हमारे पालनहार चाहे वह स्थानीय हो अथवा बाहरी उनमें से किसी को लम्बी दूरी की यात्री ट्रेन को चलवाने का दायित्व षद नहीं आ रहा और आम आदमी को ऐसा लगने लगा है कि देश में भले अमृत काल की बात हो रही हो लेकिन बदायूं के पालनहार बदायूं वालों को वंदे भारत तो क्या भारत का आदमी होने का अहसास कराने से दूर रखना चाहते हैं।
आज नव वर्ष भले अंग्रेजों का हो अथवा कलेन्डर का हो बदायूं वालों का निवेदन है कि सनातन धर्म के नववर्ष सम्वत पर बदायूं को लम्बी दूरी की यात्री ट्रेन जरूर दिलवा देना ऐसा ना हो फिर यह दो कि मामला बजट का है और इसको अगले वित्तीय वर्ष में देखेगे।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

