2:59 am Thursday , 12 June 2025
BREAKING NEWS

दीपावली पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दीपोत्सव व दीपावली मेले का आयोजन

> *दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड बदायूँ में दीपोत्सव व दीपावली मेले का किया गया भव्य आयोजन तथा 31,000 दीपो से रोशन हुआ पुलिस ग्राउंड।*

दिनाँक 30.10.2024 को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक लाइन/नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दीपोत्सव व दीपावली महोत्सव मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिँह एवं वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रेनु सिंह रहीं। संपूर्ण पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को सुंदर रंगोलियों से सजाया गया तथा परेड ग्राउंड में 31,000 दीपो को प्रज्वलित किया गया जिससे संपूर्ण परेड ग्राउंड प्रकाशमय हो गया। इसके साथ ही शहीद स्थल पर दीप जलाये गये और शहीदो को श्रद्धांजलि दी गयी। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पुलिस मॉर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गयी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोकगायको द्वारा अपने गायन से कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा कार्यक्रम में जादूगर द्वारा जादू का खेल भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक श्री सुमेर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा प्रतिसार निरीक्षक की टीम को, लोकगायको, रंगोली बनाने वाली टीम, वामासारथी की टीम व पीएमएस टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया एवं कार्यक्रम की सराहना की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा समस्त पुलिस परिवार को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इसके उपरान्त आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!