2:26 pm Saturday , 14 June 2025
BREAKING NEWS

बदायूँ नगर पालिका ने श्रीराम बारात के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू की, पूरे रास्ते मैटिंग बिछेगी

बारात मार्ग की सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे

साफ-सफाई, पानी व पथ प्रकाश के आदेश

पानी के टैंकर,टीम बारात में तैनात रहेगी

राम बारात के दौरान आवारा पशुओं को रोकने को टीम तैनात

राम बारात मार्ग,मंदिरों,चौराहों पर विशेष सफाई

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने राम बारात मार्ग पर मैटिंग की परंपरा शुरू की

अब पालिका सभी धर्मों की शोभायात्रा में मैटिंग पड़वाती

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने साम्प्रदायिक सद्भाव की शुरू की परंपरा

चेयरमैन फात्मा रजा भी इस परंपरा को बढ़ा रही

बदायूँ। सदर नगर पालिका परिषद ने 7 अक्टूबर को शहर में निकलने वाली श्रीराम बारात शोभायात्रा के भव्य स्वागत सत्कार की युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा ने आज इस सम्बंध में पत्र जारी करके सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए है।
नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज जलकल अभियंता,पथ प्रकाश इंचार्ज, सफाई नायकों आदि सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि शहर में 07 अक्तूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका भव्य रूप में स्वागत करना है,उसके लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए।
जिन मार्गों से राम बारात निकाली जाएगी। उस पूरे मार्ग पर उच्च क्वालिटी की मैटिंग बिछाई जाए। उन मार्गो पर सफाई, पानी व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए।
सफाई, लाइट तथा पानी की टीम राम बारात के मार्गो पर तैनात करें।राम बारात के समस्त मार्गो पर गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भरवाया जाये तथा परम्परागत रूप से राम बारात के मार्गों पर मैटिंग लगवाई जाये।
राम बारात के समय आवारा पशुओं को रोकने के लिए टीम लगायी जायें।
उन्होंने सफाई नायकों से कहा है कि सभी मन्दिरों, चौराहो व राम बारात के मार्गो पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए औऱ चूना डलवाया जाये।
पानी के टैंकर राम बारात कमेटी से सम्पर्क कर आवश्यकतानुसार लगवाये जाए।
राम बारात के मार्गो पर पाईप लाइन लीकेज की तत्काल मरम्मत करायी जाये तथा लीकेज टीम राम बारात के दिन राम बारात मार्ग पर उपस्थित रहे।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि आप अपने अनुभागों से सम्बन्धित उपरोक्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन कडाई से सुनिश्चित किया जायें।
मालूम रहे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने कार्यकाल में सभी धर्मों की प्रमुख शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग बिछाने की परंपरा शुरू की थी । नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा औऱ उनके पति पूर्व मंत्री आबिद रजा साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम कर रहे है। इससे शहर में भाईचारा भी मजबूत हो रहा। चेयरमैन मुस्लिम होकर जिस तरह से हिन्दुओ की श्रीराम बारात के स्वागत में जुटी है,उसकी सभी लोग सराहना कर रहे है।

error: Content is protected !!