10:45 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

उसावाँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता- हत्या का सफल अनावरण – एक गिरफ्तार

थाना उसावाँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता,।थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी में दिनाँक 22-04-2024 को घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 22.04.2024 को थाना उसावाँ के ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी के सतीश पुत्र सोहनपाल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर फासी पर लटका दिया था जिसकी पंचायतनामा की कार्यवाही थाना उसावा पुलिस द्वारा 23.04.2024 की गयी थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी दातागंज के के तिवारी के निर्देशन में थाना उसावाँ टीम द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर घटना को अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना उसावाँ पर मु0अ0सं0 180/24 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना उसावाँ को विशेष निर्देश दिये गये थे। क्रम में सुरागरसी पतारसी पर अभियुक्त गण 1.संजय पुत्र रामपाल 2. आछू पुत्र धनपाल नि0गण ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी थाना उसावाँ जिला बदायूँ के नाम प्रकाश में आये। अभियुक्त संजय पुत्र रामपाल निवासी ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी थाना उसावाँ जनपद बदायूँ को आज दिनाँक 22.08.2024 को पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुये 01 अभियुक्त संजय पुत्र रामपाल निवासी ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी थाना उसावाँ जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण
अभियुक्त संजय पुत्र रामपाल नि0 ग्राम गौतरा पट्टी भौनी थाना उसावा जनपद बदायूँ ने जुर्म से इकबाल करते हुए कहा की साहब मृतक सतीश के पास मेरा बहुत पैसा था। मैने आवेश मे आकर आछू के साथ मिलकर सतीश का गला दबा दिया था। जिससे उसकी मृत्यू हो गयी थी। साहब मुझसे गलती हो गयी है।

गिरफ्तारी का स्थान- मकान अभियुक्त ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी थाना उसावाँ दिनाँक 22.08.2024

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. संजय पुत्र रामपाल नि0 ग्राम गौतरा पट्टी भौनी थाना उसावा जनपद बदायूँ

गिरफ्तारी एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।

थाना उसावाँ पुलिस टीम
1. मानबहादुर सिंह थानाध्यक्ष उसावा जनपद बदायूँ
2. हे0का0 860 अवधेश कुमार
3. हे0का0 361 राकेश कुमार
4. का0 2216 विवेक कुमार

error: Content is protected !!