पर्यावरण दिवस पर Mission English School में रही धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिक्षकों तथा बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा की डोर संभाली |
उसावाँ रोड डॉ. संतोष सिंह अस्पताल तिराहे पर स्थित मिशन इंग्लिश स्कूल सिविल लाइंस बदायूं में पर्यावरण दिवस की धूम रही | श्रीमती नलिनी सिंहा तथा सुशी एकता निगम के संयुक्त प्रयासों तथा Holistic Learning का मोर्चा संभाले हुए मिशन इंग्लिश स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी ली तथा बच्चों को भी प्रेरित किया | इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये | Say No to plastic or Re- cycle it if required नृत्य ने सभी दर्शकों को प्रेरित किया कि वे भी अपनी दैनिक क्रिया कलापों में हर वक्त क्रियान्वित रहे | फूल पत्तियों के परिधानों में सजे हुए बच्चे सभी को मंत्र मुग्ध कर रहे थे | पर्यावरण बचाओ का संदेश देता नृत्य स्वयं में ही एक अद्भुत प्रस्तुति थी | कक्षा 8 की कुमारी अनुष्का तथा कक्षा 4 के अनमोल यादव ने उत्साह पूर्ण भाषण से सबमें नयी स्फूर्ति भर दी | श्रीमती नलिनी सिंह सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका ने सभी दर्शकों को पर्यावरण बचाने की मुहिम छेड़ने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाये तथा अपनी भावनाओं को slogans तथा पोस्टर के माध्यम से सब तक पहुंचाया |