10:22 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

तेज हवा में पल्टी टिर्री, महिला गम्भीर रूप से घायल

म्याऊं: थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत कस्वा म्याऊं के गौंतरा तिराह पर तेज हवा में टीर्री खाई में पलट गई। जहां टीर्री में बैठी एक 50वर्षिये महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे थाना उसावां क्षेत्र के गांव चिकन नगरिया निवासी कन्हई की 50वर्षीये पत्नी गंगा देवी टीर्री से म्याऊं आ रही थी। उसी समय गौंतरा रोड पर कस्बा म्याऊं के नजदीक तिराह पर टीर्री खाई में जाकर पलट गई। जिसमें चिकिन नगरिया निवासी कन्हई की पत्नी गंगा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर म्याऊं चौकी इंचार्ज राकेश सिंह चौहान ने मौके पर पहुंच, घायल महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के गंभीर चोट देखते हुए। जिला अस्पताल रैपर कर दिया।

error: Content is protected !!