दातागंज( बदायूं)में आशाओं और मरीजों को दी गई एंबुलेंस मित्र द्वारा जानकारी!
दातागंज की एंबुलेंस मित्र ने मरीजों और आशाओं को बताया कि,
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही (ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस)ये सेवा पूरी तरह से निशुल्क है
और उन्होंने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 102 एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एम्बुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्ध रहती है और एम्बुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 102 एम्बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस की मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी नि:शुल्क है।