8:11 am Wednesday , 21 May 2025
BREAKING NEWS

सतेती में भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा

सतेती में भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती में स्थित होली चौक स्थित म‍्ंदिर पर शुरु हो रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह से पूर्व यहां महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर गांव में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका गांव में जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। होली चौक पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। उसके बाद कलश यात्रा यहां से निकाली गई। जो गांव की गली-गली में घूमी। जहां पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह राठौर ने भव्य कलश यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। कलश यात्रा को सफल बनाने में अशोक कुमार, धर्मवीर शर्मा, रामवीर शर्मा, रविंद्र सिंह, अंकुल सिंह, रविंद्र सिंह, अंकुर सिंह, कुलदीप शर्मा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।