9:08 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

यज्ञ एवम् वेद महोत्सव में शाम के सत्र में हुई वेदों पर चर्चा

……


ओम् स्वरूप लान में वेद महोत्सव का प्रारंभ आज सुबह से हुआ | जिसमें शाम में जिला कारागार अधीक्षक डां विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहें| वक्ता के रूप में रामवीर शास्त्री बुलंदशहर ने कहा कि आज लोग वेदों की ओर से विमुख होते जा रहे हैं बच्चों में शिक्षा और संस्कार दोनों ही बहुत जरूरी है जिससे अच्छे समाज का विकास हो सकें | आज राष्ट्र को फिर दयानंद सरस्वती जी की आवश्यकता है जिससे फिर दुबारा राष्ट्र की संस्कृति को बचाया जा सकें| इसके अलावा संजीव रूप ने भी अपना उद्बोधन दिया | साथ ही कार्यक्रम में प्रणव मिश्रा, नरसिंह आर्य , गिरधारी सिंह राठौर, उपदेश सिंह, संजीव कुमार, सुरेन्द्र सिंह, हरेंद्र आर्य , षटवदन शंखधार, आदि लोग मौजूद रहें

error: Content is protected !!