3:28 am Saturday , 14 June 2025
BREAKING NEWS

पति समेत छह पर हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

पति समेत छह पर हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न करने को लेकर एक विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसमें आज थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी पीड़िता गुलशिफा पुत्री जलालुद्दीन ने बीते दिन थाना पुलिस को एक प्रार्थना दिया था। जिसमें उसने कहा था कि अब से चार वर्ष पहले उसकी शादी थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर निवासी आलिम पुत्र असगर के साथ हुई थी। जिसमें उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। बाद में उसके ससुरालीजन और अधिक दहेज लेने को लेकर आये दिन उसे तमाम तरह से प्रताड़ित करने लगे। मेरा पति आलिम, जेठ मोहम्मद नवी, सानिव पुत्रगण असगर सास मुनीजा, ननद गुल्ताज, ससुर असगर दहेज में एक बुलैट मोटर साईकिल लेने को लेकर उसे आये दिन मारपीट करते रहते है तथा अब से एक माह पूर्व उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। ‌वह चार माह के गर्भ से है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस ने पति समेत छह के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!