8:23 am Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

शक्तिपीठ नगला मंदिर समेत जिले भर के देवी मंदिरों में पूजन को उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

शरदीय नवरात्रि आज से शक्तिपीठ नगला मंदिर समेत जिले भर के देवी मंदिरों में पूजन को उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़।

शरदीय नव रात्रि के आज प्रथम दिवस पर सुबह भोर से ही शहर के शक्तिपीठ नगला मंदिर समेत जिले भर के जगह-जगह माँ देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। तो वही भक्त धूप,दीप,पुष्प,नैवेद्य,आदि माँ को अर्पित कर पूजा अर्चना करते दिखे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शरदीय नव रात्रि पर माता कैलाश पर्वत से अपने मायके आती है। और भक्तों पर कृपा करती है। तो वही इस वर्ष शरदीय नव रात्रि पर दुर्लभ संयोग भी बन रहे है। जिससा नव रात्रि पर्व का अलग ही महत्व है।

माँ देवी के नौ स्वरूपों की शरदीय नव रात्रि पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का पहला दिन है(प्रतिपदा) पर भक्त माँ के प्रथम स्वरूप (शैलपुत्री)की पूजा अर्चना की जा रही है। धार्मिक जानकर बताते है कि माता शैलपुत्री के पूजन में सफेद पुष्प,सफेद चंदन,व मिष्ठान से भोग लगाया जाता है।
बदायूं शहर के शक्तिपीठ नाम से प्रतिष्ठित नगल मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। भक्त पूजा अर्चना कर पुन्य लाभ अर्जित कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माँ देवी के मंदिरों जलाभिषेक करते देखे जा सकते है। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। सभी मंदिरों,चौरहे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार जगह-जगह भृमणशील दिख रही है।

सौरभ शंखधार

error: Content is protected !!