पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से मिशन शक्ति की विशेष अभियान फेज-4 में एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाया रवाना किया
शनिवार को प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्ब पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 4 का शुभारंभ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान सुरक्षा बाद जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया तथा एसएसपी के निर्देशन में महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा महिलाएं और बालिका को सुरक्षा हेतु हेल्प नंबरों को भी बताया।
इस मौके पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें बदायूं की सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी से विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी मनोज कुमार तथा भाजपा कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में महिलाएं बालिकाएं और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सौरभ शंखधार