8:25 am Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

सामाजिक समरसता पर जोर दे रही भाजपा :- राजीव कुमार गुप्ता

सामाजिक समरसता पर जोर दे रही भाजपा :- राजीव कुमार गुप्ता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर पीएम मोदी को धन्यवाद देंगी मातृ शक्ति :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आगामी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन हेतु बैठक आहूत की गई। जिसको जिला प्रभारी राकेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है इसके लिए पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में जाकर अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क करके सम्मेलन में लेकर जाएंगे। भाजपा सदैव सामाजिक समरसता सद्भावना पर विश्वास रखती है इसीलिए समय-समय पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित करती है। मोदी व योगी सरकार दलित, शोषित वंचित और पिछड़ों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने संगठन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है। इस अधिनियम के लिए पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाल कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करेंगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री अरुण प्रकाश, जिला मंत्री तेजपाल सागर, बीएस मौर्य, सुभाष गुप्ता, देवदत्त शर्मा, सीमा राठौर, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!