11:16 pm Saturday , 14 June 2025
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह द्वारा क्लब रिबेरा में बीट महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित किया गया

उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान/ शक्ति दीदी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0 पी0 सिंह द्वारा क्लब रिबेरा में बीट महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत “शक्ति दीदी” अभियान को सुचारु रूप से चलाये जाने हेतु आज दिनांक 06-10-2023 को रिबेरा क्लब बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री डा0 ओ0 पी0 सिंह द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र,क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह,क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार व समस्त थानों की बीट महिला आरक्षीगण,महिला सुरक्षा दल,महिला उ0नि0 उपस्थित रहीं। शक्ति दीदी अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जायेगा। महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों जैसे- 1090,112,1076,1098,108 की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग हेतु जागरूक किया जायेगा । साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया जायेगा।

error: Content is protected !!