1:12 am Thursday , 12 June 2025
BREAKING NEWS

श्याम सेवा सेवादार परिवार तैयारियों में जुटी

बिसौली। आगामी 30 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित निशान भगवा यात्रा व श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर श्याम सेवा सेवादार परिवार तैयारियों में जुट गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनोज कुमार को आमंत्रण पत्र सौंपा। श्याम सेवादार परिवार के धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बुधबाजार से दबतोरी रोड स्थित खाटूश्यामजी धाम तक भव्य निशान भगवा यात्रा निकाली जाएगी। शाम सात बजे से मदनलाल इंटर कालेज मैदान में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में प्रख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल व भजन गायिका आयुषी राज अपने सुरों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

error: Content is protected !!