बिल्सी – बिल्सी क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य के आवाह्न पर सिटी मॉल बदायूं में फुले फिल्म को देखा। विगत है कि डॉ संघमित्रा मौर्य ने सहसवान इस्लामनगर बिसौली बिल्सी शेखूपुर दातागंज के लोगों से खुद फोन करके फिल्म देखने के लिए आग्रह किया। समाजसेवी चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने यह फिल्म सभी लोगों को पूर्णतय निःशुल्क दिखाई। साथ ही उन्होंने सभी दर्शकों को महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले उनकी सहयोगी फात्मा शेख के पद चिन्हों पर चलने को कहा। और कहा कि ऐसी महान विभूतियां जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को सुधारने महिलाओं के हक अधिकार और शिक्षा में लगा दिया। ऐसी महान विभूतियां को सदैव अपने मस्तिष्क पटल पर विराजित रखना चाहिए।पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने बताया कि फुले जी ने अपने जीवनकाल में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया जिसके चलते आज संपूर्ण विश्व में महिलाओं को उनका अधिकार सभी को सामान शिक्षा और वाल विवाह सती प्रथा जैसी कुरीतियों से मुक्ति मिली है।इस दौरान चेयरमैन जगदीश चौहान लोनिया केपी शाक्य गंगासहाय मौर्य नीरज मौर्य राजाराम शाक्य रामचन्द्र विपिन कुमार रोहित शाक्य के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
