12:45 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ। सावन के द्वितीय सोमवार पर रघुनाथेश्वर महादेव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

सावन के द्वितीय सोमवार पर रघुनाथेश्वर महादेव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

बदायूँ। सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर), बदायूँ में प्रातःकाल से ही रघुनाथेश्वर महादेव के जलाभिषेक एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाओं के साथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

आज शाम होंगे विशेष कार्यक्रम

सोमवार की शाम भगवान रघुनाथेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8:30 बजे से महादेव का संकीर्तन होगा। रात्रि 9:00 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के उपरांत शयन आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार इन धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

🕉️ हर-हर महादेव। 🕉️

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.