10:47 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

जो बात बाक़ी है- VeenaShri

VeenaShri

🌹 सुनो… हम तुम 💞 🌹

कह दो दिल में जो बात बाक़ी है,
खामोशियों में क्यों जज़्बात बाक़ी हैं…
ये न सोचो कि अभी रात बाक़ी है,
क्या पता कब तक ये मुलाक़ात बाक़ी है… ✨

वक़्त के हाथों में सब कुछ है,
कौन जाने कितनी साँस बाक़ी है,
जो कहना है आज कह दो मुस्कुराकर,
क्या पता फिर कहने की आस बाक़ी है… 💖

मोहब्बत लफ़्ज़ों की मोहताज नहीं होती,
पर कभी-कभी इज़हार भी ज़रूरी होता है,
दिल में छुपी चाहत को नाम दे दो,
क्या पता कल ये एहसास बाक़ी हो या ना हो… 🌹

ज़िंदगी का भरोसा किसने देखा है,
आज है तो कल का पता नहीं,
इसलिए थाम लो उस हाथ को,
जिसे खोने का हौसला नहीं… 💞

कह दो जो कहना है दिल से,
बिना किसी डर, बिना किसी हिसाब के,
क्योंकि मोहब्बत वहीं मुकम्मल होती है,
जहाँ इज़हार हो पूरे एहतिराम के साथ… ❤️✨

✍🏻#अतरंगी_वीणा🌹💞

विज्ञापन एक्सप्रेस