11:36 am Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उसने कहा- Tripti Tripathi

Tripti Tripathi

उसने कहा- मंज़िल लिखो
मैंने लिखा- उसकी राहें
उसने कहा- चाँद लिखो,
मैंने लिखा- उसकी निगाहें
उसने कहा- मौसम लिखो,
मैंने लिखा- उसकी बातें
उसने कहा- नशा लिखो,
मैंने लिखा- मुस्कान की रातें
उसने कहा- दुनिया लिखो
मैंने लिखा- बस वो और उसकी यादें..!!

#Goodmorning_X

विज्ञापन एक्सप्रेस