1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी – पटेल चौक पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

सिलहरी (पीएस पटेल)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं–मुरादाबाद हाईवे स्थित पटेल चौक के निकट गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष यादव, निवासी घेर, बदायूं से अपने घर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात रोडवेज बस की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

बदायूं–मुरादाबाद हाईवे पर हुआ हादसा
पटेल चौक के निकट रोडवेज बस की टक्कर
पैदल जा रहे युवक आशीष यादव की मौके पर मौत
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अज्ञात बस की तलाश जारी

रिपोर्ट: पीएस पटेल, सिलहरी

विज्ञापन एक्सप्रेस