1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 5 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी दानवीर भामाशाह जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

उझानी-बदांयू 4 जुलाई।

वीर शिरोमणि एवं दानवीर भामाशाह की जयंती इस वर्ष 5 जुलाई यानी कल रविवार को माहोर वैश्य युवा कल्याण समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों में संजीव गुप्ता,शंकर गुप्ता रूद्र, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:30 बजे नई मण्डी स्थल से होगी। यहां से शोभायात्रा भगवान दास पैलेस, लिंक रोड होते हुए पंजाबी कॉलोनी तक जाएगी।

शाम 8:00 बजे पं. भगवान दास पैलेस, लिंक रोड, पंजाबी कॉलोनी में अतिथि स्वागत, सम्मेलन और अल्पाहार का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना आयोग उ.प्र. सरकार के मा. स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डायरेक्टर उपभोक्ता सहकारी संघ लि. उ.प्र. मा. मनोज कृष्ण गुप्ता मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मा. हर्षवर्धन आर्या , भाजपा बदायूं जिलाध्यक्ष मा. राजीव गुप्ता एवं भाजपा एटा जिलाध्यक्ष मा. प्रमोद गुप्ता शामिल होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस