



मंदिर में रामलला के दर्शन और महाआरती कर शुभारंभ, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां।
उझानी-बदांयू 4 जुलाई।
नगर की राजनीति और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय पहचान बना चुके भाजपा के युवा नेता एवं नगर अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल उर्फ बंटी भईया के लाड़ले सुपुत्र कार्तिक अग्रवाल ‘बाबू’ का जन्मदिन शनिवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मदिन की सुबह कार्तिक ने अपने इष्ट भगवान श्री राम के दरबार में मत्था टेककर दिन की शुरुआत की। ईश्वर से उन्होंने नगर की सुख-शांति और देश की तरक्की की कामना की। इसके पश्चात समाजसेवी संदीप सक्सेना के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित दिव्य महाआरती में सम्मिलित होकर कार्तिक ने अपने जन्मदिवस को आध्यात्मिक रंग दिया। मंदिर में गूंजते भजनों और शंखनाद के बीच पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा का संचार रहा।
इस पावन अवसर पर कार्तिक के ताऊ एवं वरिष्ठ समाजसेवी व राजकीय ठेकेदार अरूण अग्रवाल ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि “कार्तिक में नेतृत्व के गुण और समाज सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह युवा आने वाले समय में नगर और पार्टी का नाम गौरवान्वित करेगा।”
जन्मदिन की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रों और नगर के गणमान्य लोगों का कार्तिक के निवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
बदायूं एक्सप्रेस परिवार की ओर से युवा नेता कार्तिक अग्रवाल ‘बाबू’ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर आपको यश, कीर्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
— राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

