बदायूं
मेहनत का मिला सम्मान: विभागीय परीक्षा में सफल आगेश कुमार बने सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
केशव गुप्ता
बदायूँ। पुलिस कार्यालय बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) पद पर पदोन्नत हुए श्री आगेश कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि लगन, मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने आगेश कुमार से नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री आगेश कुमार को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पदोन्नति विभागीय कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि मेहनत और योग्यता के बल पर उच्च पद प्राप्त किया जा सकता है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

