2:49 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं

बदायूं

समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना वजीरगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ. कठेरिया ने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और उसे अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज श्री अश्विनी कुमार सहित थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस