7:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कब तक यूं ही- Vandana shukla

Vandana shukla

बैठे रहोगे
कब तक यूं ही
आस लगाए
कर्म जो
नहीं करोगे
फल कहां से आए…….!!

गीता का
है ज्ञान यही
इसे मन से मानो
कर्मों की
इस शक्ति आओ
जानो पहचानो ……….!!

जीवन की
अभिलाषा में
मत खुद को भूलो
इतना उठो कि
एक दिन तुम
आकाश को छू लो ………!!

तूफानों
को आज मोड़ दो
जो तुम मन में ठानो
क्या करना क्या नहीं
इसे अब तुम ही जानो ………!!

आगे ही रखना कदम
ना मन में घबराना
लेकर अपने प्रभु का नाम
सदा आगे ही बढ़ते जाना ……..!!

कृष्ण तुम्हीं हो तुम्हीं हो अर्जुन
हो तुम ही सुदर्शन धारी
तेरी हिम्मत के आगे हर बाधा हारी
धैर्य धरो हृदय में आगे बढ़ जाओ
अपने मन में बिल्कुल भी ना संशय लाओ
मर्यादा में रहकर निज कर्मों को करते जाओ

#श्री_हनुमत्_शरणम्
#जय_श्री_राम
#वंदना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.