3:48 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कभी किसी के लिए – Vandana shukla

Vandana shukla

कभी
किसी के लिए
मदद का हाथ बढ़ाओ
कितना अच्छा लगता है
मानवता
खिल उठती है दिल को
बड़ा सुकून मिलता है……!!

बांट सकते हो
अगर तो खुशियां बांटो
जरूरतमंदों को
उनका सम्मान बांटो
फिर देखो
मानवता खिल उठेगी
तुम बस
अपनी सोंच को बदलो
समाज की
दिशा तभी बदलेगी……!!

जो किसी के
काम ना आए
रोते हुए को
ना हंसाए
सोंचो क्या वह जिंदगी
जो सबको
सम्मान दिलाए
सबको ही खुशियां दिलाए
वही तो
मानवता की बंदगी………!!

स्वस्थ समाज
की नीव है
आपस का भाईचारा
प्रेम के भाव के आगे
हर लालच और
हर स्वार्थ हारा
सबसे बड़ा
है गीता ज्ञान यही
देश की उन्नति
के लिए
एकता का भाव सही…….!!

एक बनें सब
नेक बनें सब
प्रभु सबको ही
सद्बुद्धि दें
सब प्रेम भाव से
रहें सदा
हर जन को खूब
तरक्की दें……..!!

#सुप्रभात_जिंदगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.