Vandana shukla
ठुकराकर मेरा प्यार वो चल दिए ऐसे
रुक गई यह धड़कन रुक गई हो जिंदगी जैसे
जिस प्यार के लिए मैंने छोड़ दी सारी खुशियां
मां बाप का प्यार जो थी सिर्फ मेरी ही दुनिया. ..!!
जिंदगी के इस पड़ाव पर लाकर
कितने ही अपने प्यार के सपने दिखाकर
अब यूं तन्हा छोड़कर तुम भी क्या पाओगे
क्या मेरे प्यार को तुम ऐसे ही भूल जाओगे. ….!!
मैंने सुना है प्यार मीरा है नानक है रसखान है
प्यार से ही जुडा सारा संसार प्यार भगवान है
भाव तो हर मन में प्यार का एक सा ही है
फिर क्यों तुम्हारा मन मेरे पाक प्यार से अंजान है…!!
तन्हा यूं सफर जिंदगी का कट ना पाएगा
जो तू नहीं मेरे दिल मेरी जिंदगी में लौटकर आएगा
कसम है तुझे उस बेपनाह प्यार की जो मैने किया
तो मेरा यह छोटा सा संसार वीरान ही रह जाएगा..!!
प्यार में तेरे उम्रभर को तन्हाई मंजूर है
दिल मेरा इस प्यार से मजबूर है
यह बस तेरा प्यार तेरा साथ चाहता है
अब कैसे समझाऊं #दिलदार_मेरा
मेरे दिल की दुनिया से कितनी दूर है……!!
देखेंगे हम भी अब प्यार का अंजाम अपने
कि जिसमें टूटा दिल और टूट गये सब सपने
जिस प्यार पर कभी इतराती थी #वंदना
उसी प्यार के लिए छोड़े थे रिश्ते नाते अपने…..!!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com