कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर ₹42 बढ़ा
देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹42 बढ़ गई है, जबकि 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर (छोटू सिलेंडर) के दाम ₹11 बढ़ाए गए हैं।
इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, क्योंकि वे मुख्य रूप से कमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग करते हैं।
हालांकि घरेलू 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
