2:42 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट से ग्रामीण परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट से ग्रामीण परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं । थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ में संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल से तेज धमाकेदार आवाज निकालकर गांव की गलियों में घूम रहे एक युवक को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार देर शाम ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि युवक अक्सर गांव में बुलेट दौड़ाते हुए पटाखों जैसी तेज आवाज निकालता है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि पूर्व में भी युवक की मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा सीज की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह नियमों की अनदेखी कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस