4:47 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों,उद्यमियों एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के व्यापारियों,उद्यमियों एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

आज दिनाँक 25.05.2026 को जनपद के व्यापारियों,उद्यमियो एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा की गई । गोष्ठी के दौरान व्यापारियो से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रुप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा समस्याओं/सुझावो को सुना गया एवं उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को पुलिस के साथ सहयोग करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में मदद करने का आग्रह किया गया । गोष्ठी में शहर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों पर ठेले तथा अवैध कब्जों को हटाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए । सड़क किनारे अवैध पार्किंग से जाम की समस्या को समाधान हेतु जोर दिया गया । गोष्ठी में आए व्यापारियो को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम ,ऑनलाइन धोखाधडी , डिजीटल अरेस्ट आदि से बचाव हेतु जागरुक किया गया ।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस