1:43 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कोरोना के बाद नया हेल्थ अलर्ट, युवाओं में 40% बढ़ीं हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

कोरोना के बाद नया हेल्थ अलर्ट, युवाओं में 40% बढ़ीं हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

COVID-19 के बाद युवाओं और मध्यम आयु वर्ग में हिप से जुड़ी समस्याओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार हिप आर्थराइटिस और AVN (एवस्कुलर नेक्रोसिस) के मामलों में इजाफा हुआ है, जिससे हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की संख्या बढ़ी है।

डॉक्टरों का कहना है कि कोविड इलाज के दौरान स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल से हिप बोन को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने लगातार हिप दर्द को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर समय पर MRI जांच कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस