8:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

क्या कहते हैं – आपके साप्ताहिक सितारे: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

क्या कहते हैं – आपके साप्ताहिक सितारे: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

25 से 31 मई 2026

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर ।

सूर्य वृष राशि में।

चंद्रमा 25 को सुबह 9.07 से कन्या राशि में ।
27 को शाम 7.00 बजे से तुला राशि में ।
30 को सुबह 06.38 से वृश्चिक राशि में।
मेष राशि में मंगल ।
बुध वृष में , 29 को पूर्वाह्न 11.14 से मिथुन में ।
बृहस्पति मिथुन में ।
शुक्र मिथुन में ।
शनि मीन में ।
राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में।
जानते हैं , आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ।

1- मेष राशि
मेष राशि वालों का अनुकूल समय पहले दिन से ही प्रारम्भ हो रहा है , यह स्थिति शुक्रवार तक रहेगी । रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में प्रगति से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इन दिनों में आपको समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए। जीवन साथी के कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी । लेकिन उदर कष्ट बढ़ सकता है ।
परंतु शनिवार सुबह के बाद से मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान कुछ बेचैनी रहेगी । यात्रा में सावधानी बरतें । समय पर कार्य नहीं होने से क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । आवश्यक कामों को धैर्य से पूरा करें ।
सुझाव – जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त जल सेवन लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
मंगल कवच का पाठ और हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।
अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा । भविष्य के कार्यों के प्रति मन में आशंका की स्थिति रहेगी। पहले दिन से बुधवार शाम तक जरूरी काम को थोड़ा रोक कर रखें।
आपकी यात्रा व्यस्तता भरी रहेगी।
खानपान और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। क्योंकि समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।
बुधवार सायंकाल से आगे रविवार तक आपका समय अनुकूल और मन के अनुसार शुरू हो रहा है।
महत्वपूर्ण कार्यों से सम्बंधित अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । मांगलिक समारोहों जाना हो सकता है ।
सुझाव – खर्चों पर नियंत्रण रखें और आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता तय करें। मीठी वाणी और धैर्य आपके संबंधों को मजबूत बनाएंगे।
लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ रंग – हल्का नीला
शुभ अंक – 6
3- मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का समय पहले दिन से ही कुछ प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा । मान-प्रतिष्ठा की चिंता बढ़ेगी ।
शुक्रवार तक का समय धैर्यपूर्वक व्यतीत करें । भारी भोजन से दूर रहें । योग आदि करके स्वस्थ रहें। प्रकृति के बीच रहें और तनाव की स्थिति नहीं होने दें।
निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें।
अधिक चतुराई से किए गए कार्य में हानि भी हो सकती है। सेहत के प्रति भी सावधान रहें। मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। थोड़ा धैर्य रखें ।
शनिवार से समय आपके लिए बेहतर रहेगा । कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी । पुराने मामलों का समाधान होगा ।
सुझाव – अनावश्यक बहस और दिखावे से दूर रहें। ध्यान और प्राणायाम करने से मानसिक संतुलन बना रहेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिल सकता है।
लाभ के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 5
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह समय मिला जुला रहेगा । पहले दिन से बुधवार शाम तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
तनावमुक्त रहेंगे और अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा । व्यापार में वृद्धि भी होगी ।
आपकी जिम्मेदारियों के साथ प्रभाव भी बढ़ेगा ।
इस दौरान आप कुछ नया करना चाहेंगे ।
बुधवार शाम के बाद से रविवार तक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी बरतें । लम्बी यात्रा में हुई थकान के लिए आराम भी आवश्यक होगा । इसके बावजूद अगली यात्रा की योजनाएं बनेंगी ।
लोगों से तालमेल जरूरी होगा । कुटुम्ब जनों के स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक होगा । आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
इस दौरान कुछ बेचैनी बढ़ सकती है । मन में भविष्य को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा ।
सुझाव – भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। माता-पिता और वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
लाभ के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 2
5- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा।
पहले दिन से बुधवार शाम तक का समय कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। लोगों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें साथ ही खान-पान में मौसम का ध्यान रखना जरूरी होगा ।
बुधवार शाम से शुक्रवार के बीच नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय प्रगति का है । परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं , अतः इसका सदुपयोग करें ।
नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर अवसर रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और प्रसन्नता बढ़ेगी।
लेकिन शनिवार से सेहत के प्रति भी थोड़ा सावधान रहें। बेचैनी बढ़ सकती है । उदर कष्ट बढ़ सकता है ।
सुझाव – अहंकार और क्रोध से बचें। समय पर भोजन और पर्याप्त आराम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक रहेगा। कार्यस्थल पर संयमित व्यवहार लाभ देगा।
लाभ के लिए सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ रंग – हल्का लाल
शुभ अंक – 1
6- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पहले दिन से बुधवार सायंकाल तक का समय आपको आराम देगा। परिवार में शुभ कार्यों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में रुचि बढ़ेगी और नए लोगों से मित्रता भी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा ।
दैवीय कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और लंबित कार्यों को पूरा करें।
इसके बाद यानी बुधवार सायंकाल बाद से शुक्रवार के बीच खर्च में मामूली बढ़ोतरी होगी। मन उदास रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें।
बातचीत और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
शनिवार से वातावरण अनुकूल रहेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा । रूके हुए कार्य पूरे होंगे ।
सुझाव – अपनी योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य और नींद की अनदेखी न करें। सकारात्मक सोच से सफलता के मार्ग खुलेंगे।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा ।
शुभ रंग – धानी
शुभ अंक – 5
7- तुला राशि
सप्ताह का अधिकांश समय मिला जुला रहेगा ।
पहले दिन से बुधवार सायंकाल तक के बीच का समय थोड़ा विपरीत रहेगा अपना धन सोच-समझकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान दें। पैरों में दर्द हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें ।
बुधवार शाम से शुक्रवार तक का दिन उत्तम रहेगा । परिवार के बीच समय व्यतीत होगा , और बेहतर महसूस करेंगे ।
इस बीच पुरानी परेशानी दूर होंगी और लाभ भी होने लगेगा । छोटा निवेश लाभदायक हो सकता है। आप जहां भी काम करेंगे, वहां लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा ।
शनिवार से आपके लिए अच्छा व्यवहार बनाए रखना और स्वस्थ आहार लेना आवश्यक होगा। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें ।
सुझाव – संबंधों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। नियमित सैर और हल्का व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा।
लाभ के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें और खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 6
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए पहले दिन से बुधवार शाम तक महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।
क्योंकि यह आपके लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू कर सकते हैं। जो आपके लिए अनुकूल रहेगा। बाहर के लोगों से भी संपर्क बढ़ेंगे । आय में वृद्धि होगी ।
बुधवार सायं से शुक्रवार के बीच लम्बी यात्रा और धन खर्च करने में सावधानी बरतें । समय पर भोजन करें। इस बीच सफलता के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है ।
लेकिन शनिवार से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
मनोवांछित कार्य पूरे होंगे ।
सुझाव – आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। समय प्रबंधन और संयमित व्यवहार आपको अपेक्षित सफलता दिलाएगा।
लाभ के लिए हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 9
9- धनु राशि
पहले दिन से ही आपका समय अच्छा प्रारम्भ हो रहा है । ऐसा शुक्रवार तक रहेगा ।
जरूरी काम जल्दबाजी में नहीं करें । इस दौरान समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा और व्यवसायियों को कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मित्रों से भी लाभ होगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अच्छे और मिलनसार लोगों से मुलाकात होगी।
इसलिए समय का सदुपयोग करें ।
लेकिन शनिवार के बाद से यात्रा करते समय कुछ सावधानी बरतें । कड़ी मेहनत के बावजूद काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ेगा। अतः धैर्य आवश्यक होगा ।
सुझाव – सकारात्मक सोच बनाए रखें और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने से मानसिक शांति मिलेगी।
भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 1
10- मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का प्रारंभिक भाग काफी मेहनत भरा रहेगा ।
पहले दिन से बुधवार शाम तक के समय में परिस्थितियाँ आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। नए काम में जल्दबाजी न करें। यात्रा करते समय सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें । भ्रम, क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहें।
बुधवार शाम के बाद से रविवार तक पूरा समय मन के अनुकूल रहने से पारिवारिक सुख के साथ-साथ , कार्य व्यवसाय में भी अनुकूल वृद्धि होगी। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी लाभ होगा ।
कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा ।
सुझाव – धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। वरिष्ठ लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा तथा आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
आपके लिए भगवान शिव की आराधना लाभदायी रहेगी।
शुभ रंग – आसमानी नीला
शुभ अंक – 6
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए पहले दिन से शुक्रवार के बीच दिनचर्या को संतुलित रखना होगा । अधिक प्रयास से ही परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं ।
समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। सेहत पर ध्यान दें । जरूरत हो तो योग और अध्यात्म का सहारा लें। यात्रा के दौरान ख़र्चों में सावधानी बरतें। क्रोध और भ्रम से बचें।
आवश्यक कामों को धैर्य पूर्वक करें ।
शनिवार से आपका समय अनुकूल रहेगा। रूके हुए कार्य तेजी के साथ सम्पन्न होंगे । आपका सम्मान भी बढ़ेगा। कार्य व्यापार में मनोवांछित लाभ होगा । पिछले दिनों की रुकावटें दूर होंगी ।
सुझाव – अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दें और अनावश्यक चिंता से दूर रहें। नियमित योग और ध्यान लाभकारी सिद्ध होगा।
भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 8
12- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। लाभ का समय पहले दिन से बुधवार शाम तक के बीच रहेगा।
इस दौरान व्यापार या नौकरीपेशा जातकों को कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। आप अपनी मेहनत और व्यक्तित्व के बल पर सफल भी होंगे। अत्यधिक भावुकता से बचें। सुख के साधनों में धन खर्च हो सकता है।
बाहरी संपर्क लाभदायक और अनुकूल रहेंगे। दैव कृपा से परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी।
बुधवार शाम के बाद से रविवार के बीच किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा करने से पहले धैर्य रखें। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मन मुताबिक कार्य की सफलता के प्रति संदेह बना रहेगा ।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा ।
सुझाव – भावनाओं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ की चिंता से बचें। पारिवारिक सहयोग और सकारात्मक सोच से परिस्थितियां बेहतर होंगी।
शुभ रंग – बादामी
शुभ अंक – 3
भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
अगला साप्ताहिक राशिफल 1 जून को ।
तब तक स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए ।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.