Jaya__Kishori__
आज शुक्र की चाल, राहु के नक्षत्र में
आज 20 मई से बदल गई शुक्र की चाल, राहु के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव तरक्की का योग
शुक्र ग्रह राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए, जिससे वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को धन लाभ, करियर में तरक्की और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं.
जानिए इस ज्योतिषीय परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन कई बार लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है.
आज 20 मई को धन, सुख-सुविधा और वैभव के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र और राहु के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है, इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है खासतौर पर आर्थिक मामलों, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है.पं.संजय शास्त्री अनुसार
जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं और इस समय शुक्र आपकी कुंडली के धन भाव में स्थित हैं ऐसे में राहु के नक्षत्र आर्द्रा में उनका प्रवेश आपके लिए अचानक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं, खासकर शेयर बाजार या ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने वालों को फायदा हो सकता है.
इसके अलावा कला, फैशन, डिजाइनिंग, मीडिया और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों को लाभकारी सौदे हाथ लगने के योग हैं सामाजिक जीवन में भी आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों के बीच सम्मान बढ़ सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई नए अवसर लेकर आ सकता है शुक्र पहले से आपकी राशि में मौजूद हैं और अब राहु के नक्षत्र में प्रवेश करते ही करियर और आय के मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है खासकर आईटी, डिजिटल मीडिया, मार्केटिंग और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.
इस दौरान पदोन्नति या नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना भी बन रही है आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है और अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक संतुलन बेहतर होगा। वहीं प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी शुक्र का यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है शनि की राशि होने के कारण कुंभ पर राहु और शुक्र दोनों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है इस दौरान करियर में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं और मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है.
विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है वहीं कारोबार करने वाले जातकों को नई डील या साझेदारी से आर्थिक लाभ हो सकता है पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से भी अचानक फायदा मिलने के योग हैं इसके अलावा स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत देने वाला रह सकता है और मानसिक तनाव कम होने की संभावना है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com