2:43 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस का बड़ा एक्शन: मलिकपुर में ताबड़तोड़ दबिश, चार गिरफ्तार

बिसौली पुलिस का बड़ा एक्शन: मलिकपुर में ताबड़तोड़ दबिश, चार गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से थाना बिसौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मलिकपुर गांव में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया और देर तक हलचल का माहौल बना रहा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरदेव, शैलेन्द्र, जीतपाल और शुभनेष के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
थाना बिसौली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अराजकता या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल बना हुआ है, जिससे आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.