उझानी में देशी तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।
उझानी, बदायूँ 14 मई 2026।
उझानी कोतवाली पुलिस ने बीती शाम कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लेकर घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कल्लू पुत्र मुरारी, निवासी मोहल्ला नझियाई, को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 32 बोर का एक देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के पास हथियार का कोई लाइसेंस नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com