9:12 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में विद्यार्थियों की प्रगति पर हुआ विस्तृत मंथन

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में विद्यार्थियों की प्रगति पर हुई चर्चा

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पीजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और समग्र विकास पर चर्चा की। बैठक में विषय अध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन, समय प्रबंधन, उपस्थिति, अनुशासन और कक्षा में सहभागिता पर विस्तार से जानकारी दी। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष सुधारात्मक कक्षाओं की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नियमित अध्ययन, पुनरावृत्ति और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से घर पर सकारात्मक माहौल बनाने और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि अभिभावकों की भागीदारी बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाती है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भी शिक्षक-अभिभावक समन्वय को आवश्यक बताया। अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसी संगोष्ठियों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.