बदायूं पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को जनपद गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रामडांडी निवासी 23 वर्षीय संजना को खोज निकाला। युवती की गुमशुदगी वजीरगंज थाना में दर्ज कराई गई थी।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह पोसवाल अपनी टीम के साथ तकनीकी सर्विलांस के आधार पर नोएडा के सेक्टर-115 क्षेत्र पहुंचे, जहां शोरखा चौराहे के पास युवती को सुरक्षित बरामद किया गया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि घर पर मां की डांट से नाराज होकर वह नोएडा चली गई थी और वहीं निजी नौकरी करने लगी थी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसकी इच्छा अनुसार परिजनों को सौंप दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह पोसवाल, कांस्टेबल सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल मंजीत की अहम भूमिका रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com