11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अभय वर्मा के असिस्टेंट कमिश्नर बनने से परिवार में खुशी का माहौल

जिले के अभय वर्मा ने कठिन परिस्थितियों को मात देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभय वर्मा के पिता अनिल कुमार वर्मा ब्लॉक जगत में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता प्रभा वर्मा प्राथमिक विद्यालय मियागंज ब्लॉक जगत में प्रधानाध्यापक हैं। उनकी सफलता की सबसे खास बात यह रही कि यूपीपीएससी प्रतियोगिता के फाइनल इंटरव्यू से ठीक पहले लखनऊ में उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट आयी थी, जिससे उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। ऐसी स्थिति में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। प्लास्टर लगे होने के बावजूद प्रयागराज पहुंचकर इंटरव्यू दिया। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट ——

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.