2:19 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

जो लिखा है- Neetu Nain

Neetu Nain

मेरे मन तू क्यों रोता है
जो लिखा है वही होता है..

रास्ते दस और खुलते हैं
जब एक बंद होता है..

जिन पेड़ों पर फल नहीं होते
क्या वहाँ चिड़ियों का बसेरा नहीं होता है?

हिम्मत हारने से तुझे क्या मिलेगा,
रात के बाद ही तो सवेरा होता है..

कितनी भी उड़ान भर ले आसमान में,
मिलना तो सबको जमीं पर होता है..

मत मायूस हो दुनिया की क्रूरता
ख़ुद पर पाकर,
सुना है जिसका कोई नहीं
उसका भगवान होता हैं….

विज्ञापन एक्सप्रेस