Neetu Nain
“टूटी हुई घड़ी”
एक लड़के की घड़ी गिरकर टूट गई
वह उदास होकर बोला
अब ये किसी काम की नही
पास खड़े दादाजी मुस्कुराए और बोले
“बेटा, घड़ी टूटी है… समय नहीं।”
लड़का चौंका।
दादाजी ने कहा
“ज़िंदगी में चीज़ें टूटती रहती हैं —
सपने, रिश्ते, हौसले…
लेकिन अगर समय बाकी है,
तो सब कुछ फिर से बन सकता है।”
उस दिन लड़के ने सीखा
हार चीज़ों की होती है, इंसान की नहीं
जब तक वो खुद हार न मान ले
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com