2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

तेरी एक मुस्कुराहट- HINA_JAISWAL

HINA_JAISWAL 😍🌟💐

नज़र जब भी मिले तुमसे, हया पलकों पे आती है,

तेरी एक मुस्कुराहट, सारा आलम ही महकाती है।

.

मेरे चेहरे पे ये लाली, तेरे ही इश्क़ का जादू,

कि जैसे जाम-ए-इश्क़ से, हुआ दिल मेरा बेकाबू।

.

सिमट जाऊं मैं तुम में, ऐसे जैसे रंग पानी में,

अमर हो जाए नाम अपना, मुहब्बत की कहानी में।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.