जयश्री 🎸
शरमाई तेरी नजरे, और बयां हो गए
लफ्ज़ भी क्या बोलते, बेज़ुबान हो गए
तुमसे मिलने से पहले थे हम आग
आजकल बस धुआं धुआं हो गए
फ़ासले कुछ ऐसे बढ़ा दिए व़क्त ने
तुम धरती, तो हम आसमाँ हो गए
हमारी उम्र ही नहीं थी इश्क करने की
बस देख एक नज़र तुझे, हम जवाँ हो गए
#जयश्री 💃
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com