7:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हमे दर्द देने के लिए – Chaudhary Sahiba

Chaudhary Sahiba

हमे दर्द देने के लिए तो सारा ज़माना है
बैठो पास हमें तुम्हे कुछ बताना है

चिलचिलाती धूप में यूं खड़ा है एक पेड़
ये भटकते हुए मुसाफिरों का ठिकाना है

कहीं भटक रहा हो गम तो पता बता दो
ये मेरा दिल अब गमों का आशियाना है

मर गया हूं तुझको याद करते करते
मुझको अपने इस जनाजे को उठाना है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.