11:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

स्नेह की बूँदें -HINA_JAISWAL

HINA_JAISWAL 😍🌟💐

स्नेह की बूँदें जब गिरती हैं

मन की गहराइयाँ खिल उठती हैं।

प्रेम का संगीत वायु में बहता है

श्वास की हर आहट में तरंगित होता है।

.

नयनों में जब प्रेम बदरिया उमड़ती है

धड़कनों की लय मधुर गीत गुनगुनाती है।

मेघ-मल्हार की रागिनी को छेड़

स्नेह की सुगंध से सावन खिल उठता है।

༻❤️༺

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.